राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 20, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर। आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को एडीआर भवन परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संजय अग्रवाल ने की। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ललन कुमार रजक समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
वही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल ने न्यायिक पदाधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों में लंबित समझौता योग्य मामलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को समय पर नोटिस भेजने तथा आपसी समझौते के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। बैठक में लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों के बीच काउंसिलिंग और प्री-सिटिंग की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना भी है। वही न्यायिक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को पूरी तरह सफल बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समझौता योग्य मामलों में दोनों पक्षों को आपसी सहमति के आधार पर विवाद समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।


रिपोर्टर