कैमूर में नए डीएम कुमार अनुराग ने संभाला प्रशासनिक प्रभार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 20, 2026
- 31 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले में प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 20 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मुख्य कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी के प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई जिला पदाधिकारी के स्थानांतरण के बाद कैमूर के वर्तमान उप विकास आयुक्त ने जिले का संपूर्ण प्रशासनिक प्रभार नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग को विधिवत रूप से सौंप दिया गया प्रभार ग्रहण के साथ ही जिले के प्रशासनिक, विकासात्मक और राजस्व से जुड़े कार्यों की पूरी जिम्मेदारी अब नए जिला पदाधिकारी के कंधों पर होगी प्रभार हस्तांतरण के दौरान समाहरणालय के वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं, लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों, विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने पर जोर दिया गया।
वहीं, प्रभार संभालने के बाद नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाना होगी। जनहित से जुड़े कार्यों और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा अब देखना होगा कि नए जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग के नेतृत्व में कैमूर जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को किस दिशा में नई गति मिलती है।


रिपोर्टर