कर्मनाशा में वाहन चेकिंग के दौरान 81 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 20, 2026
- 15 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-------- थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 अगस्त की देर रात कर्मनाशा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 81 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कर्मनाशा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में पहुंचे एक व्यक्ति की जांच की गई। जांच के दौरान उसके पास से 81 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोनू कुमार, पिता रामचंदर खरवार, ग्राम भेरिया, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्टर