कैमूर में 9 किलो गांजा, हेरोइन और देसी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:-- एसपी शिखर चौधरी के सख्त निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोहनियां थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 9 किलोग्राम गांजा, 6.1 ग्राम हेरोइन और 9 लीटर देसी शराब बरामद कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने शारदा ब्रजराज स्कूल के दक्षिण स्थित यात्री शेड के पास छापेमारी कर गांजा तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया इनके पास से 9 किलो गांजा बरामद किया गया-


 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लाल बहादुर बैठा (34 वर्ष, पिता- अंगद बैठा, निवासी- सरैया, थाना- दुर्गावती) और मंतोष तिवारी (26 वर्ष, पिता- श्रीशंकर तिवारी, निवासी- टेकरा, थाना- भगवानपुर) के रूप में हुई है। मोहनियां थाना क्षेत्र में भभुआं रोड स्थित एक किराना दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6.1 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक तस्कर को दबोचा-


। गिरफ्तार आरोपी जुबेर अंसारी (27 वर्ष, पिता- शौकत अंसारी) इस्लामगंज/कचहरी रोड, वार्ड नंबर 15 का निवासी है। तीसरी कार्रवाई में मोहनियां थाना पुलिस ने मुसहर टोली में छापेमारी कर 45 पीस (कुल 9 लीटर) ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की-


। मौके से अवैध शराब कारोबार में लिप्त रामसुरज मुसहर (57 वर्ष, पिता- स्व. मटुक मुसहर, निवासी- मुसहर टोली, वार्ड नंबर 11 बी, मोहनियां) को गिरफ्तार कर लिया गया।

​पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट