सावन के रंग में रंगीं महिलाएं, गीत-संगीत और खेल से सजा मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी भवन में विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का नेतृत्व मधु शर्मा ने किया।

समारोह में मुख्य रूप से सारिका वर्मा, मुन्नी देवी, हिंदू प्रजापति, बिंदु बाला सिंह, राखी अग्रवाल, काजल गुप्ता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सावन की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए महिलाओं ने गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और मिलन के खुशनुमा माहौल का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का रंग देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में सभी सुहागिन महिलाओं को सुहाग सामग्री देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। सावन मिलन समारोह ने महिलाओं के बीच प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट