पुलिस अधीक्षक ने किया डालमियानगर थाने का निरीक्षण, विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास । नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक श्री राज पदभार ग्रहण करने के बाद से ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उनके द्वारा लगातार विभिन्न थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।


इसी क्रम में शनिवार 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक ने डालमियानगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान डेहरी अंचल के पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में विधि-व्यवस्था की स्थिति, दैनिक पुलिसिंग कार्यों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना स्तर पर लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। उनके लगातार थाना निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट