सावन की चौथी सोमवारी पर झारखंडी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मेले जैसा नजारा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।सावन माह के चौथे सोमवार पर डेहरी के प्रसिद्ध झारखंडी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह 6 बजे से ही मंदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चों की भीड़ बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगी। हाथों में दूध, बेलपत्र और फूल लिए श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भीड़ इतनी अधिक थी कि परिसर में कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
चारों तरफ मेले जैसा दृश्य बना रहा। भक्त भोलेनाथ के एक झलक पाने के लिए बेचैन नजर आए। इस दौरान महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई। मंदिर के बाहर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। मेले में श्रृंगार, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई।


रिपोर्टर