महाबोधि एक्सप्रेस में शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 28, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई गाड़ी संख्या 13298 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस के S-5 बोगी के शौचालय के पास मार्गरक्षी दल ने छापेमारी कर दो काले पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विकास कुमार (25 वर्ष), पिता- गणेश चौधरी, ग्राम- चिरौली, वार्ड नं-2, थाना टेकारी, जिला गया के रूप में हुई है। उसके पास से *8 PM कंपनी की 21.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
इस संबंध में रेल थाना डेहरी ऑन सोन में *कांड सं. 57/26, दिनांक 28.08.26* दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


रिपोर्टर