खेलो इंडिया युवा संवाद आयोजित


रोहतास ।जिला मुख्यालय स्थित सासाराम

श्री शंकर महाविद्यालय, सासाराम में 'खेलो इंडिया युवा संवाद' (खेल की बात पीएम के साथ) कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया। श्री शंकर महाविद्यालय का चयन ए श्रेणी में होने के कारण यहाँ के विद्यार्थियों को सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ने का ऐतिहासिक अवसर मिला। ज्ञातव्य है कि ए श्रेणी के अंर्तगत विविध आधारों पर देश भर से केवल 60 श्रेष्ठ संस्थाओं का चयन किया गया था। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से सीधे महाविद्यालय केंद्र से जुड़े। संवाद करते हुए उन्होंने युवाओं को खेल, शिक्षा, अनुशासन, और 'विकसित भारत @2047' में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस संवाद ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में नयी ऊर्जा और गौरवबोध का संचार किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत महाविद्यालय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र (NYKS) और 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) के तहत युवाओं के लिए वैचारिक और परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। परिचर्चा में 2036 ओलंपिक के लिए खेल संस्कृति को मजबूत करने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने से जुड़े विषय सामने आए। परिचर्चा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और महाविद्यालय के पूरा छात्र राज कुमार सिंह, प्रिंस और अल्ताफ़ मंसूरी ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। माई भारत पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेल संस्कृति के विकास और भविष्य की नीतियों से जुड़े सुझाव भी केंद्र सरकार को भेजे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त भारत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नवीन कुमार के निर्देशन में इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कुंदन प्रसाद और डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट