डीएम ने पानी निकासी का व्यवस्था किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 20, 2026
- 3 views
रोहतास।बीते 15 सितंबर को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा रोहतासगढ़ प्रखंड के भ्रमण के दौरान पहाड़ी नदी का जायजा लिया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पहाड़ी नदी से निकलने वाले पानी के गांवों एवं रोहतास बाजार में आने तथा इसके कारण जलजमाव की समस्या से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया था।
जिला पदाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।
उक्त निर्देश के आलोक में पहाड़ से आने वाले पानी की निकासी के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के पूर्ण होने के बाद पहाड़ से आने वाला पानी सीधे नदी में प्रवाहित हो सकेगा। इससे रोहतास बाजार एवं आसपास के गांवों में जलजमाव की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।


रिपोर्टर