कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत पोर्टल खुला, किसान करें आवेदन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 21, 2026
- 6 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)----- कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत आवेदन पोर्टल खुल गया है। इसका लाभ लेने के लिए किसान जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
इस संबंध में रामपुर प्रखंड के कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण (कृषि यांत्रिकीकरण) योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत रोटावेटर, थ्रेसर, कल्टीवेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान का प्रावधान है। आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमीन के कागजात एवं बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।
उन्होंने प्रखंड के सभी किसानों से अपील की है कि पोर्टल बंद होने से पहले अपना आवेदन कर सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।


रिपोर्टर