नवरात्रि में जन सेवा समिति का नौ दिवसीय महाप्रसाद वितरण को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 21, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई बैठक, व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर बनी रणनीति।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जन सेवा समिति, डेहरी-डालमियानगर द्वारा नौ दिवसीय महाप्रसाद वितरण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इसको लेकर रविवार 20 सितंबर की संध्या श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रत्तू बिगहा में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवरात्र के नौ दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के भोग का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा।
समिति के अनुसार प्रसाद में साबूदाना खीर, बूंदिया, बेसन हलवा, चावल की खीर, सूजी हलवा, खिचड़ी, सिंघाड़ा हलवा सहित अन्य सात्विक प्रसाद शामिल रहेंगे।
चावल मार्केट दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय वितरण के साथ-साथ सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर नगर के प्रमुख पूजा स्थलों पर विशेष महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके लिए ESI दुर्गा मंदिर, बंगाली क्लब, रोहतास क्लब, बाबा वीर कुंवर क्लब रत्तू बिगहा सहित अन्य पंडालों में व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में भीड़ प्रबंधन, स्वयंसेवकों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों की पहचान के लिए आई-कार्ड और भविष्य में ड्रेस कोड लागू करने का भी निर्णय लिया गया।
निदेशक विकास कुमार ने कहा कि समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक सेवा पहुंचाना है। अध्यक्ष बबलू मधेशिया ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
बैठक में शिवानंद प्रसाद, पंकज रंजन, रवि शंकर प्रसाद, धनंजय गुप्ता, राजेश केशरी, अरुण गुप्ता, आलोक सिंह, अरुण तिवारी, पप्पू गुप्ता, श्री राम साव, राजू सोनी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर