दुर्गावती में कंटेनर से 37 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी 

दुर्गावती(कैमूर)----- स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 37 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में कंटेनर चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12:55 बजे सूचना मिली कि कंटेनर संख्या बीआर 24 जीसी 5297 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर सासाराम से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष पु०नि० गिरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने दुर्गावती स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान उक्त कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर से कुल 37 मवेशी, जिनमें 3 काले भैंस और 34 बड़े काले पाड़े शामिल हैं, बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को एक-दूसरे से मुंह, पैर और सींग से क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में वसीम खान (36), निवासी अंसार नगर, थाना भूली, धनबाद, मो. सहबाज (28), निवासी हजारीबाग तथा मो. सलीम (33), निवासी हजारीबाग, झारखंड शामिल हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट