खेलकूद में आगे बढ़ना करियर का महत्वपूर्ण विकल्प : प्रो. दिलीप कुमार केसरी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 21, 2026
- 2 views
अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। शहर के प्रतिष्ठित अल्पसंख्यक महाविद्यालय मिर्जा गालिब कॉलेज, गया द्वारा मगध विश्वविद्यालय बोधगया के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान, गया में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि खेलकूद में आगे बढ़ना करियर का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। साथ ही, नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। मिर्जा गालिब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी ऊर्जा और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया। शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।टूर्नामेंट के तहत एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद और एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद ने जीत दर्ज की।इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. सुदर्शन राय, डॉ. जोगेंद्र प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार, सैयद नियाजउद्दीन, डॉ. अब्दुल कैसर, शमीम अहमद, खतीब अहमद, प्रकाश सोलंकी, डॉ. जोफैल हसन, डॉ. मो. सफदर अली, डॉ. जेबा काजमी, डॉ. प्रियंका सहित कई फुटबॉल खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान और डॉ. अकरम वारिस ने दी।


रिपोर्टर