सड़क निर्माण मांग हेतु दो दिनों से जारी अनशन हड़ताल प्रखंड विकास पदाधिकारी के आश्वासन पर हुआ समाप्त

संवाददाता सूचित कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)----- स्थानीय करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव में पथ निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को बुधवार को पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे राधा किशुन राम और द्वारिका साह अपने-अपने घर लौट गए।

इस संबंध में बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि भूख हड़ताल स्थल पर मैं और ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा धवपोखर में पथ निर्माण कराने की मांग रखी गई। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 10 दिनों के अंदर पथ निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। वहीं तीन माह के अंदर पथ निर्माण का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

पदाधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद राधा किशुन राम और द्वारिका साह को पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। ग्रामीणों ने आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट