RPF की संयुक्त कार्रवाई में 32 किलो लावारिस गांजा बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 24, 2026
- 19 views
अखिल भारतीय समाचार टीम
औरंगाबाद--- जिले के नबीनगर रेलवे स्टेशन स 24 सितंबर। RPF नबीनगर और RPF CIB गया की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत 31.892 किलो लावारिस गांजा बरामद किया है।
ऑपरेशन नार्कोस में RPF को मिली बड़ी सफलता, लगभग 16 लाख का गांजा जब्त। नबीनगर में RPF ने करीब 15.94 लाख रुपये मूल्य का गांजा लावारिस हालत में बरामद किया। NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस से 16 लाख का गांजा बरामद।
उड़ीसा से आ रही गाड़ी संख्या 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस के S2 कोच से नबीनगर स्टेशन पर लावारिस बैगों से 21 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
RPF नबीनगर की बड़ी कार्रवाई
आज सुबह 05:56 बजे प्लेटफार्म-2 पर चेकिंग के दौरान 4 लावारिस बैगों से 32 किलो गांजा मिला। अंचलाधिकारी नबीनगर की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर जब्ती की गई और GRP सोननगर को सुपुर्द किया गया।


रिपोर्टर