धनसराय में मुर्गा-शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, चार गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 24, 2026
- 25 views
तीन नर्तकियों को बरामद कर 750 एमएल अंग्रेजी शराब व दो साउंड बॉक्स जब्त
दुर्गावती(कैमूर)---- स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसराय गांव में मुर्गी फार्म के पास कमरे में चल रही कथित मुर्गा-शराब पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन नर्तकियों को भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे धनेछा के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनसराय गांव में प्रिंस यादव के मुर्गी फार्म के पास एक कमरे में कुछ लोग शराब व मुर्गे की पार्टी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
गठित टीम ने तत्काल धनसराय पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान अनुराग यादव, गौतम कुमार, गोविन्दा और आनंद उर्फ आनंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन नृतकियों को भी बरामद किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से 750 एमएल अंग्रेजी शराब की एक बोतल, दो साउंड बॉक्स और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।


रिपोर्टर