बेलांव थाने में सीनियर सिटीजन समिति का गठन सदस्यों का हुआ चयन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 03, 2026
- 1 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-------- रामपुर प्रखंड के बेलांव में शुक्रवार को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसियशन के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन एवं एसपी शिखर चौधरी क़ी वार्ता के अलोक में शुक्रवार को बेलाव थाना परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की आमसभा थानाध्यक्ष परमहंस कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमे वरिष्ठ नागरिकों को थाना स्तर पर सहयोग एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए "सीनियर सिटीजन सेल" का गठन किया गया।थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिकों क़ी सेवा व सुरक्षा क़ो पुलिस क़ी जिम्मेवारी बताते हुए कहा क़ी बुजुर्गो क़ो थाने क़ी चक्कर लगाने क़ी जरूरत नहीं हैं,उनकी समस्याओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा।सेल क़ी विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों क़ो स्थानीय स्तर पर त्वरित न्याय दिलाने के लिए 2007 में फरीदाबाद (दिल्ली) के एसपी अशोक मित्तल द्वारा थानों में दो पुलिस अधिकारी एवं नौ वरिष्ठ नागरिकों की 11 सदस्यीय सीनियर सिटीजन सेल गठन करने की प्रक्रिया क़ी शुरुआत की गई हैं ,जो वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान में सहयोग करती है।रोहतास के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विकास वैभव द्वारा 2010 एवं कैमूर एसपी शिखर चौधरी द्वारा 2026 में इसकी शुरुआत करा बुजुर्गो का सहयोग किया जा रहा हैं।श्री एलौन ने कहा क़ी विवादो क़ी स्थिति में बुजुर्ग थाने में न्याय क़ी आस लेकर आते हैं यहां सम्मान के साथ उनकी उचित सुनवाई होनी चाहिए।गठित सेल में थानाध्यक्ष परमहंस कुमार सदस्य शिव मूरत यादव शैलेश कुमार पांडेय रामजी पासवान, सूर्यवंश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, बैरिस्टर सिंह, रामशंकर दूबे, रामप्रसाद कुमार कुल 9 वरिष्ठ नागरिक सदस्य बनाये गए।मौके पर ददन द्विवेदी, विमल पाण्डेय, सच्चीतानंद सिंह उर्फ़ बिहारी जी, सूर्यवंश तिवारी, शिवमूरत सिंह, शैलेश पांडेय, रामप्रसाद कुम्हार सहित अन्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर