तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 6500 खिलाड़ियों ने लिया भाग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 03, 2026
- 2 views
रोहतास।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन न्यू स्टेडियम फजलगंज में दिनांक-01-10-2026 से 03-10-2026 तक हुआ। इसमें 20 खेल विधाओं में लगभग 6500 खिलाड़ियों में 4000 बालक एवं 2500 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14,17,19 आयु वर्ग के कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के निजी व सरकारी विद्यालयों के बालक, बालिका ने प्रतिभागिता की ।
प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें :-
स्वर्ण पदक - 800
रजत पदक - 800
कांस्य पदक- 500
टीम के रूप में खेल रहे खिलाड़ियों को विनर एवं रनर कप प्रदान किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी, वरीय खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें संजय कुमार, हरेन्द्र सिंह, लाडली कुमारी, प्रीति श्रीवास्तव, लाल बिहारी यादव, नरेन्द्र यादव, कृष्ण त्रिपाठी, दामोदर सिंह, विजय प्रताप, राकेश राय, राजवेन्द्र कुमार, अंकित कुमार आदि एवं अन्य तकनीकी पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
जिला कला एवं युवा संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है , हमें हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, हमें हमेशा अपने बेहतर के लिए प्रयत्न करना चाहिए, खेल में भी भविष्य है।
धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डित ने किया, जिसमें उन्होंने खेल कार्यक्रमों की महत्ता बताई और राज्य सरकार द्वारा खेल से संबंधित योजनाओं के बारे में भी बताया और साथ ही साथ एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र जो सासाराम के न्यू फजलगंज स्टेडियम में है उससे भी खिलाड़ियों को रूबरू कराया। अपने संबोधन में उन्होंने मीडिया की भूरी-भूरी प्रशंसा की साथ में नगर निगम, पी.एच.ई.डी., मेडिकल टीम, तथा पुलिस बल के द्वारा दी गई सेवा एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपनी तकनीकी टीम तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन-जिन लोगों ने अपना योगदान दिया उन सभी को हृदयतल से धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि समूह से जीते हुए बच्चे प्रमंडल खेलेंगे जायेंगे।


रिपोर्टर