जितिया स्नान में तीन बालक बालिका डूबे


रोहतास। जिले में जिउतिया व्रत के अवसर पर शनिवार को स्नान के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन मासूमों के नदी और नहर में डूबने की सूचना है। दावथ थाना क्षेत्र के पंचदरवा पुल के समीप काव नदी में स्नान के दौरान धवई गांव की 12 वर्षीय अंशु कुमारी और 10 वर्षीय काजल कुमारी तेज बहाव में बह गईं। वहीं, अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर नहर में मां के साथ स्नान करने गया 14 वर्षीय बिट्टू कुमार अधिक पानी में जाने के कारण डूब गया। तीनों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट