भभुआं में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एकता चौक पर सड़क जाम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 12, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर----- जिला के भभुआ शहर के एकता चौक के समीप रविवार की शाम एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को एकता चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की मृतक की पहचान भभुआ नगर के वार्ड संख्या 25 निवासी धनजी कुमार उर्फ पिता स्वर्गीय अनिल पासी के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि युवक रविवार की शाम अपने चार साथियों के साथ जूता खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान एकता चौक के समीप स्थित जानकी कटरा से कथित रूप से कुछ लोगों ने उसे खींचकर सब्जी मंडी की गली में ले गए। आरोप है कि वहां करीब 10 से 20 हमलावरों ने युवक को घेर लिया और चाकू से कई वार कर दिए घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने शव को एकता चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में सक्रियता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्टर