दुर्गा पूजा को लेकर बेलांव थाने की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संवाददाता सूचित कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने के पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर   थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस की टीम ने प्रमुख बाजार, पूजा पंडाल स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में रामपुर आरो  नाजमजिद बेलाव  थानाध्यक्ष परमहंस कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और चौकीदार शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट