नौ देवियों के स्वरूप में छात्राओं ने मोहा मन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 16, 2026
- 2 views
रोहतास।संत जोसेफ स्कूल, सासाराम में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का आकर्षक रूप धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखाया।
नौ देवियों के स्वरूप में सजी छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति और डांडिया नृत्य ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


रिपोर्टर