डालमियानगर में डांडिया नाइट ने बिखेरा जलवा, हजारों दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 18, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।दुर्गा पूजा महोत्सव के बीच रोहतास क्लब पूजा कमेटी द्वारा आयोजित डांडिया उत्सव आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया।
शाम होते ही डांडिया स्थल पर सैकड़ों युवतियों और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगे लहंगा- और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने जब डांडिया की थाप पर कदम थिरकाए तो पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भर गया।
डीजे की धुन और ढोल की थाप पर गरबा करते हुए युवतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं सके।
दूधिया रोशनी और आकर्षक लाइटिंग ने पूरे पंडाल को दुल्हन की तरह सजा दिया था।
कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई परिवार एक साथ डांडिया का आनंद लेते नजर आए।
आयोजकों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा पूजा में डांडिया एक नई परंपरा के रूप में उभरा है।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।


रिपोर्टर