तलेन में धूमधाम से मनाया गया बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 20, 2026
- 2 views
तलेन । मंगलवार नगर तलेन में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वावधान में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में एक चल समारोह बैंड-बाजे के साथ शाम करीब 5 बजे बडे मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ भगवान के विमान, अखाड़े के साथ प्रांरभ हुआ, जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचा, इस दौरान अखाड़ों के उस्तादों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गये । दशहरे मैदान पर नगर परिषद द्वारा भव्य आर्कषक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पटाखों की आवाज से पूरा दशहरा मैदान गुंजायमान हो उठा। नगर पटेल व नगर परिषद अध्यक्ष नारायणसिंह यादव द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई व रावण के पुतले का दहन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व हिन्दू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदरसिंह यादव ने सभी को नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।


रिपोर्टर