जमीन पर लगाए गए पौधे काटने का विरोध करने पर मारपीट मे दो घायल

संवाददाता पिंटू कुमार तीवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)---- थाना क्षेत्र के मचखियां गांव में जमीन पर लगाए गए पौधों को काटने का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। इस मामले में गांव के रामविलास सिंह ने दुर्गावती थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, रामविलास सिंह ने अपनी जमीन पर पेड़-पौधे लगाए थे। आरोप है कि गांव के विनोद सिंह, उनकी पत्नी मनसा देवी और पुत्र प्रिंस कुमार सिंह वहां पहुंचे और पौधों को काटने लगे। रामविलास सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।

आवेदन में आगे आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र विकास सिंह पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने जमीन पर जबरन घर बनाकर अवैध कब्जा करने का आरोप भी लगाया है।

पीड़ित रामविलास सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट