10 दिनों तक धूमधाम से मनाया दशहरा, गाजे-बाजे के साथ देहरी कैनाल में हुआ मां का विसर्जन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 21 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास।क्षेत्र में 10 दिनों तक चलने वाला दशहरा पर्व इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी के दूसरे दिन नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई।
सभी पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई और डेहरी कैनाल में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पूरा इलाका 'बोलो दुर्गा मैया की जय' के जयकारों से गूंज उठा।
इसमें रोहतास क्लब, बंगाली क्लब, चावला मार्केट सहित सभी प्रमुख पंडालों की प्रतिमाएं शामिल रहीं। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।


रिपोर्टर