जन सेवा समिति के सदस्यों का सम्मान, माता वैष्णो देवी का प्रसाद वितरित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2026
- 17 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास।डेहरी-डालमियानगर सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जन सेवा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
दुर्गा मंदिर ईएसआई गेट कमिटी के वरिष्ठ सदस्य राजेश मेहता ने पप्पू गुप्ता के आवास पर प्रसाद वितरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों का सेवा भाव सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।
इस दौरान पप्पू गुप्ता ने नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी से लाया हुआ प्रसाद सभी सदस्यों में वितरित किया।
मौके पर श्रद्धा और सौहार्द का माहौल रहा। समिति ने दोनों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर