दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने निकाला नगर में शक्ति पथ संचलन


तलेन । विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति संगठन द्वारा तलेन  में गुरुवार को शक्ति पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति स्नेहलता तिवारी   ने की, वही मुख्य अतिथि ओर वक्ता के रूप में दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका रिंकू  सुनेरी रही । कार्यक्रम में जिला समिति से दुर्गावाहिनी संयोजिका साधना  जायसवाल, सह संयोजिका ऋषिका  अहिरवार, सह संयोजिका रीना  विश्वकर्मा , विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री रघुनंदन  लववंशी बावड़ीखेड़ा ओर जिला महाविद्यालय प्रमुख पवन  नाथ रहे।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजन व शस्त्र पूजन किया गया तत्पश्चात मुख्य वक्ता रिंकू दीदी सुनेरी ने अपने उद्बोधन में बहनों को वर्तमान समय में चल रहे लव जिहाद के कुचक्र से बचते हुए स्वयं को सबल ओर  सशक्त बनने का आव्हान किया गया। उद्बोधन के पश्चात घोष की सुमधुर धुन के साथ पथ संचलन की शुरुआत हुई। पूर्ण गणवेश में श्वेत परिधान तथा केसरिया दुपट्टा डाले वाहिनी की बहनें कतारबद्ध हाथों में भगवा ध्वज लेकर उत्साह के साथ कदमताल मिलाकर आगे बढ़ रही थी। अनुशासन और शौर्य का अभूतपूर्व नजारा दिख रहा था। नगर में नगर वासियों ने आत्मियता के साथ इसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर  से आरंभ होकर नगर  के मुख्य मार्गो से  बस स्टैंड, गांधी चौक , माली मोहल्ला, यादव मोहल्ला ,चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह लाल तिराहा होते हुए  पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा  जहां पर पथ संचलन का समापन हुआ।संचलन में  प्रखंड अध्यक्ष  हरिसिंह  केशवाल  सहित समस्त प्रखंड ओर नगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला जहाँ नगरवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर बहनों का स्वागत किया गया।संचलन के पश्चात सह भोज की व्यवस्था श्री श्याम परिवार तलेन के द्वारा की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट