सड़क हादसे में घायल युवक की वाराणसी में मौत, गांव में पसरा मातम

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान देवराढ़ कला गांव निवासी अजय राम (25 वर्ष), पिता महेंद्र राम के रूप में हुई है

मिली जानकारी के अनुसार, अजय राम गांव के समीप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ रेफर कर दिया

भभुआ में उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी में इलाज के दौरान अजय राम ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद देवराढ़ कला गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट