किशुनपुरा के किशोर ने दिल्ली कुश्ती में जीता राष्ट्रीय कांस्य पदक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 31, 2026
- 54 views
रोहतास।प्रखंड क्षेत्र के किशुनपुरा बडवां गांव निवासी राजीव कुमार सिंह एवं बबीता कुमारी के पुत्र एशांश रंजन ने अंडर फोर्टिन कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ब्रांज जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। डीएवी स्कूल डालमियानगर के टेन्टथ क्लास के स्टूडेंट्स ने स्कूल,ब्लाक, जिला एवं राज्य के प्रतियोगिता जीतने के बाद राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ था। जिन्होंने ने राष्ट्रीय दिल्ली के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में दांव पेंच की महारत में अपनी जीत दर्ज कराई है। जिससे गांव के लोगो में खुशी का माहौल है। जिसमें बिरेंद्र सिंह, दरबारी सिंह, सत्येन्द्र सिंह पूर्व उप सरपंच, कवि सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं।


रिपोर्टर