रोहतास पुलिस का विशेष अभियान, बेतरतीब ऑटो/ई-रिक्शा पार्किंग पर 34,500 का जुर्माना।


रोहतास। पुलिस अधीक्षक श्री राज रोहतास के दिशा निर्देश में आज दिनांक 30.10.2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्री 09:00 बजे तक सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक/बेदा बस स्टैंड/बेदा नहर/करगहर मोड़/धर्मशाला/एस0 पी0 जैन मोड़/पायलट बाबा पर कार्रवाई की गई।


बेतरतीब तरीके से सड़क पर ऑटो/टेम्पू/ई0 रिक्शा लगाने पर कुल 18 वाहनों पर 34500 रुपये का जुर्माना किया गया।


पुलिस ने बताया कि ऑटो/टेम्पू/ई0 रिक्शा के विरुद्ध यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट