
क्षेत्र में जनसमस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश महासचिव बसपा बिहार सह जिप सदस्य भभुआ ने निकाला समाधान यात्रा
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jan 20, 2025
- 29 views
कैमूर: ।। भभुआ विधानसभा अंतर्गत रामपुर प्रखंड में जन समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से बसपा बिहार प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के द्वारा समाधान यात्रा निकाली गई, जिसमें जनता की समस्या को लेकर रामपुर प्रखंड क्षेत्र के खरेंदा पंचायत के खरेंदा सूर्यपुरा, तराव, हरदीपुर,सोनव, पुनाव, हुडरी, हुडरा कला,अहिराव उचिनर सहित कई गांवों का दौरा किया सभी गांवों में चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं को सुन रहे है और उनके समस्याओं को नोट कर रहे है।समाधान यात्रा के दौरान लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। लोग उनका जगह जगह स्वागत भी कर रहे है उनकी सोच है कि 2025 से पहले विधानसभा के एक एक गांव में जाकर समस्याओं की जानकारी इकठ्ठा कर रहे है। बताते चले कि जिला परिषद सदस्य रहते हुए भी विकास का बहुत काम किया गया। उनके समाधान यात्रा से क्षेत्र की जनता में उत्साह है वही जिप सदस्य के समाधान यात्रा के साथ चौपाल में जिप सदस्य के द्वारा लिए जा रहे जन समस्या का ग्रामीणों ने अनूठी पहल बताया।
रिपोर्टर