चैनपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान में 30 वाहनों से वसूला 40 हजार रुपये जुर्माना
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 10, 2026
- 5 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआ(कैमूर)---- अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर थाना द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 30 वाहनों से लगभग 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल 30 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की हिदायत दी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।


रिपोर्टर