राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-: मकसूद पुर कररिया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को शिवहर जिला प्रखंड डुमरी कटसरी, मकसूदपुर कररिया पंचायत स्थित लालगढ़ टोले पार, कजरहां में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कजरहां स्थित रौनक मेडिकल के पास हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ललन कुमार रजक के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार झा, अधिकार मित्र जितेश कुमार उपस्थित रहे।

लोगों को दी गई जानकारी

पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार झा ने उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के फ्रंट ऑफिस की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता तथा 12 दिसंबर को सिविल कोर्ट न्यायालय, शिवहर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलहनीय मामलों एवं छोटे-मोटे विवादों का त्वरित निपटान किया जा सकता है। इससे लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

निःशुल्क सहायता

पैनल अधिवक्ता ने एलएसडीसीएस योजना के अंतर्गत अभियुक्तों को बचाव पक्ष की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता हेतु राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पीड़ित है या आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है, तो वह इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट