तलेन में गोवर्धन पूजन पर्व धूमधाम से मनाया गया





तलेन 


अपनी अंगुली पर धारण कर जिस गोवर्धन पर्वत के सहारे भगवान कृष्ण ने गोकल वासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था उसी गोवर्धन पूजन का पर्व का पूजन अब की बार दीपावली के बाद दुसरे दिन बुधवार को तलेन नगर सहित ग्रामीण अंचल में बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

महिलाओं ने अपने घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाएं और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। गोवर्धन पूजन के पहले पशुपालको द्वारा भैंस का पूजन किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने गोवर्धन का पूजन किया और धनधान्य बनाए रखने के लिए भगवान की स्तुति की। तथा रात्रि मे कृषि कार्य में सहायक बैलो ट्रैक्टर व आदि वाहनों का पूजन बड़ी धूमधाम से के साथ किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट