अनुसूचित जाति सम्मिलित करने को लेकर धरना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 24, 2025
- 236 views
रोहतास ।समाहरणालय के सामने कुम्हार समाज का प्रदर्शन।रोहतास एससी में शामिल करने समेत 5 मांगों को लेकर विरोध, आंदोलन की चेतावनी बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले समाहरणालय के सामने आयोजित किया गया।इस धरने में जिले भर से लोग शामिल होने पहुंचे। समिति ने पांच प्रमुख मांगें रखी है। इसमें कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करना, जातिगत जनगणना के आधार पर सत्ता में भागीदारी, मिट्टी कला बोर्ड की स्थापना, समाज के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और *स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉ रत्नप्पा कुंभार की आदमकद प्रतिमा पटना संग्रहालय में स्थापित करना शामिल है।


रिपोर्टर