खुजनेर सांडवता मार्ग पर आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 14, 2026
- 149 views
खुजनेर । कल्याखेड़ी क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए संडावता–खुजनेर रोड पर चक्का जाम कर दिया किसानों का आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग से मांग की थी कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पंप लाइन चालू की जाए, लेकिन विभाग ने शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया किसानों का कहना है कि दिन में बिजली आने और बार-बार शॉर्ट सर्किट होने से खेत में खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चतर सिंह पिता भवर सिंह के खेत में लगी आग आसपास के किसानों ने किया काबू कुछ किसानों के बाल में लगी आग आग बुझाने के चक्कर में कपड़े भी लगी आग इसी से नाराज होकर किसानों ने सड़क पर चक्काजाम जाम कर विरोध जताया मौके पर पहुंचे खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर संडावता चौकी प्रभारी जगदीश गोयल द्वारा किसानों को समझाइश के बाद बाधित आवागमन सुचारु रूप से चालू करवाया गया। सुपरवाइजर रवि भादोल संज्ञान में ने किया पंप लाइन शेड्यूल चेंज सुबह 6:00 से 9:00 तक पंप लाइन चालू रहेगी ।


रिपोर्टर