थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दो घटनाओं में दो की मौत एक घायल

संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट 

कुदरा(कैमूर)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत एक घायल। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शिवरात्रि पूजा के अवसर पर मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गुप्तेश्वर धाम से दर्शन कर चेनारी कुदरा पथ के रास्ते जा रहे थे, की गरुड़ा गांव के समीप सामने से आ रहे आ रहे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गया, जिससे महिला की मौत हो गया, वहीं महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी का पहचान रोहतास जिले के करगहर निवासी गौतम सागर पत्नी कंचन कुमारी के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे थाना प्रशासन द्वारा स्थल पर उपस्थित लोगों की सहयोग से पति को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा इलाज के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।वही प्रशासन द्वारा शव का अंत्य परीक्षण करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के चनवक ग्राम वासी कामेश्वर साह उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय शिवपूजन साह जो रविवार देर रात दुकान बंद कर ठेला लेकर अपने घर को जा रहे थे, मोकरम गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट