कैलाश गिरी धाम बड़वा पहाड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जल अभिषेक

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 


रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र के नौहट्टा गांव स्थित 800 फिट के ऊँचाई पर कैलास गिरी बड़वा पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए कतार में महिला व पुरुष श्रद्धालु लाईन लग गए थे. करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का दर्शन पूजन किया।प्रखंड क्षेत्र के अलावा रोहतास ,बक्सर, भोजपुर ,बगल के राज्य उत्तरप्रदेश के चंदौली व अन्य जिला सहित आस पास के गांव से व अन्य जगहों से आये श्रद्धालुयों ने बड़वा पहाड़ पर स्थित बाबा भोले नाथ का दर्शन पूजन किया। महाशिवरात्रि के दिन बड़वा पहाड़ पर स्थित बाबा भोलेनाथ पर शिवरात्रि के दिन गंगा जल चढाने अलग मान्यता है। बड़वा पहाड़ी प्राचीन शिव मंदिर के ऊपर स्थित है जहा नॉहट्टा गांव से ऊपर जाने के लिए उबड़ खाबड़ पत्थर के रास्ते जाना पड़ता है,जाने का राह काफी कठिन है, उसके बावजूद भी श्रद्धालुओ ने हर हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र सहित पहाड़ गूँजता रहा।बाबा की दर्शन के लिए सबसे अधिक महिलाओ एवं कुंवारी युवतियों की काफी भीड़ देखी गयी.उत्तरप्रदेश के सकलडीहा गांव से आये अरविन्द कुमार ने बताया कि दस साल पहले हम बाबा के दरबार में शिवरात्रि के दिन दर्शन करने आये थे, जिसमें एक मन्न्त मांगा था वो मेरा पूरा हो गया उसी साल से हर साल महाशिवरात्रि के दिन हम दर्शन करने परिवार के साथ आते है। अधिक भीड़ हो जाने से लोगो को दर्शन करने में काफी परेशानी की सामना व लम्बी इंतजार की करना पड़ा.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमिटी के सदस्य के आलवा बेलांव थाना के थाना प्रभारी परमहंस कुमार के देख रेख में थाना व जिला से आये पुलिस बल श्रद्धालुओ को दर्शन के लिए लाइन में लगाते रहे, मंदिर के पुजारी शिवपूजन बिंद के साथ कमिटी के सदस्यों व गांव के बुलेंटियर व प्रसाशन के सहयोग से सभी दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जा रही थी।

श्रद्धालुओ के स्वास्थ्य हिट को देखते हुए सीएचसी द्वारा स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में किया गया था।

युवक युवतियों ने मेले का उठाया आंनद

इसके साथ ही दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओ ने जमकर मेला का आंनद उठाया जहा गोलगप्पे,चाट,चौमिन,व अन्य खाने के समाग्रिह वाले स्टालों पर लड़कियों का काफी भीड़ देखी गयी। करमचट थाना अध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा विधि व्यवस्था देखते हुए सबार दुर्गावती नदी अमांव झाली बहेरी श्रद्धालुओं को आने जाने मैं कठिनाई न पड़े

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट