नाबालिग द्वारा ट्रैक्टर चलाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, 11 हजार रुपये का चालान

ब्यावरा  राजगढ़ ।रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक नाबालिग बालक ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दे रहा था। उक्त वीडियो के संबंध में थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि अनावेदक जगदीश पिता कमललाल लोधा, उम्र 32 वर्ष, निवासी लोधीपुरा थाना ब्यावरा (शहर) का पुत्र उम्र 13 वर्ष रविवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे जॉन डियर ट्रैक्टर को कस्बा ब्यावरा से चलाकर अपने गांव लोधीपुरा लेकर गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रैक्टर को पकड़कर थाने में खड़ा किया गया एवं ट्रैक्टर मालिक जगदीश लोधा को थाने तलब किया गया। ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 5/180, 4/181 एवं 146/196 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुए कुल ₹11,000 (ग्यारह हजार रुपये) का चालान किया गया।

अपील:

थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी नाबालिग अथवा अनधिकृत व्यक्ति को वाहन चलाने हेतु न दें। नाबालिग द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है तथा इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट