
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ वाराणसी शाखा का सपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Mar 03, 2025
- 182 views
Reporter - Rinku Gupta
वाराणसी : आज दिनांक 2 मार्च 2025 एस एस कान्वेंट जे एच स्कूल पीली कोठी वाराणसी में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी महासंघ वाराणसी शाखा का चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता विजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष संचालन बद्दी प्रसाद जिला अध्यक्ष तथा विनोद कुमार त्रिपाठी जिला मंत्री ने संयुक्त रूप से किया मुख्य मांगों को लेकर
1,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियुक्ति पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर रिक्त पदों पर शीघ्र नई नियुक्ति की जाए
2,संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी को वरिष्ठता सूची जारी कर रिक्त हुए पदों पर योग्यता अनुसार स्थाई नियुक्ति की जाए
3,स्मारक समिति के कर्मचारियों और आशा मिड-डे मील रसोइयों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए
4, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए स्मारक कर्मचारियों का अस्थाई से स्थाई प्रमाण पत्र जारी किया जाए
कर्मचारी समस्याओं के निदान हेतु मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2024 को जारी किए गए शासनादेश का अनुपालन शीघ्र किया जाए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि जी के शर्मा प्रदेश महामंत्री को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया साथ ही मुख्य अतिथ द्वारा चुने गए पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में रहकर कर्मचारी हितों की लड़ाई सर्वोपर समझते हुए अनदेखी नहीं होने दी जाएगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर उनके योग्यता अनुसार नियमित किया जाए हर विभागों में कर्मचारी सेवा निवृत होते जा रहे हैं उनके रिक्त जगह पर नियुक्ति न होना कर्मचारी परिवार के सदस्यों के पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार होते जा रहे हैं जो बढ़ती हुई महंगाई के शिकार है प्रदेश महामंत्री जी के शर्मा ने विभिन्न जनपदों का दौरा करने के बाद बताया के अधिकारियों के तानाशाही के कारण कर्मचारी हित में जारी शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है जबकि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के ने दिनांक 12 दिसंबर 2024 को समस्त अपार अपर सचिव प्रमुख सचिव विभाग अध्यक्ष कार्यालय अध्यक्ष मंडल आयुक्त जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि कर्मचारी संगठनों की मांगों समस्याओं के संबंध में नियमित रूप से बैठकर आहूत कर निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं इतना ही नहीं मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों की समस्याओं मागो तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण को 15 दिन में एक बार बैठक आयोजित कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा स्मारक समिति कर्मचारी ,आशा वहू, मिल दे, मील रसोइया को राज्य कर्मचारी घोषित कर जीने लायक सातवां वेतन देने की मांग को सरकार को संबोधित किया । मुन्नू लाल रावत प्रदेश मुख्य सलाहकार चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्विरोध उत्तर प्रदेश की चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा वाराणसी के पदाधिकारीयों को निर्वाचित घोषित किया कर्मचारियों के विशेष अनुरोध पर श्री घनश्याम गुप्ता को संरक्षक तथा राधिका रंजन तिवारी को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया निर्वाचित पदाधिकारी बद्री प्रसाद अध्यक्ष ,रेशम लाल कार्यवाहक अध्यक्ष ,विजय कुमार दुबे तथा शेर बहादुर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुरजीत आर्य अवधेश कुमार गुप्ता ,राजेश्वर कुमार गौतम ,राजीवकांत दुबे उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी जिला मंत्री माया देवी जितेंद्र राम रावत उप मंत्री प्रदीप कुमार बाबा ,नसीब अहमद ,गायत्री पाल संयुक्त मंत्री मनोज कुमार कोषाध्यक्ष रामविलास यादव, रेखा देवी निशा देवी ,जमीला खातून संगठन मंत्री दीनदयाल यादव प्रचार एवं संगठन मंत्री सौरभ गिरी ऑडिटर चुने गए समस्त निर्वाचित पदाधिकारी को गोपनीयता की शपथ जी के शर्मा प्रदेश महामंत्री ने दिलाई कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार यादव ने सभी को धन्यवाद देते हुए समारोह का समापन किया
रिपोर्टर