पिपरिया के पास अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराया, चालक की मौके पर मौत

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर):-- दुर्गावती थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित सीएनजी ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती स्टेशन रोड निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट