चैनपुर पुलिस ने 18.9 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक देसी राइफल किया जब्त, महिला गिरफ्तार

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18.9 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक देसी राइफल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इस संदर्भ में चैनपुर थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सोना देवी, पति गया बिंद, ग्राम सकिम लखनपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान 18.9 लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक देसी राइफल बरामद की गई। पुलिस ने शराब और राइफल को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार महिला के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार महिला को भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट