
मिड-डे मील में अंडे नहीं बंटेंगे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 11, 2025
- 59 views
रोहतास। राज्य में बढ़ते बर्ड फ्लू प्रकोप को लेकर शुक्रवार को मिड डे मील में मिलने वाले अंडे पर रोक लगा दी गई है।
इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने पत्र जारी किए है ।जारी पत्र में बताया गया कि बिहार राज्य में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मध्याहन भोजन योजना के मेनू में शुक्रवार को दिये जाने वाले अंडा अगले आदेश तक नहीं दिया जाएगा।
विद्यालयों में संचालित मध्याहन भोजन योजना (वर्ग 1 से 8) में अध्ययनरत् बच्चों को शुक्रवार के निर्धारित मेनू के अतिरिक्त एक उबला अण्डा एवं शाकाहारी बच्चों को मौसमी फल सेव या केला दिया जा रहा है।
वर्तमान में केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। इस संबंध में सावधानी बरतने हेतु आम जनों को अंडा/मुर्गा, मांस इत्यादि के सेवन से बचने एवं उसके उपाय हेतु जागरूक किया जा रहा है।
वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश पर बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना (वर्ग 1 से 8) में अध्ययनरत् बच्चों को शुक्रवार के निर्धारित मेनू के दिये जाने वाले अंडा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाय एवं उसके स्थान पर सभी बच्चों को मौसमी फल सेव या केला दिया जाय। स्थिति सामान्य होने के उपरान्त अंडा देने के संबंध में पुनः निदेश जारी करने का जिक्र किया गया है।
रिपोर्टर