डेहरी अनुमंडल में वेलफेयर टिकट की किल्लत से न्यायिक कार्य बाधित


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।अनुमंडल कार्यालय में वेलफेयर टिकट नहीं मिलने से न्यायिक कार्यों में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। 


बॉन्ड तथा शपथ पत्रों पर वेलफेयर टिकट का ही उपयोग किया जाता है, लेकिन विगत 27/10/2026 से ही वेलफेयर टिकट, वेंडर फीस टिकट नहीं मिल रहा है, जिससे न्यायिक कार्य बाधित हो रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।


इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है टिकट नहीं मिलने कारण न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष उमाशंकर पांडे नोटरी अरविंद पांडेय अधिवक्ता और नोटरी सुधीर कुमार ने इस व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग कीहै अर्जुन सिंह विजय सिंह एवं अधिवक्ता मनीषा दुबे ने कहा है कि इसकी व्यवस्था जल्द नहीं होगा तो आम लोगों की काफी परेशानी होगा जिसके चलते काम प्रभावित होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट