11 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई


रोहतास। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए हत्याकांड में दो नाबालिग के साथ कुल 11 अपराधियों को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में सासाराम नगर थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक मि0 राज ने बताया कि पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना की है,जहाँ 7 सितम्बर को बेदा में एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या में संलिप्त बनरसिया निवासी करण कुमार,शक्ति कुमार तथा अभिषेक कुमार को धर-दबोचा गया है। जबकि 9 अक्टूबर को कच्छवाँ में हुई एक छात्र की हत्या में शामिल दो नाबालिग के साथ थानाक्षेत्र के चाँदी गाँव निवासी प्रियांशु कुमार,रागिनी कुमारी,जगु टोला तथा नासरीगंज थाना के अगिनी गाँव निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी तरह से करगहर थाना के डुमरा गाँव में 19 अक्टूबर को जनार्दन तिवारी की हुई हत्या में शामिल डुमरा गाँव निवासी ओमप्रकाश शर्मा,शंभू शर्मा तथा गुड्डू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रोहतास पुलिस की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है जहाँ पुलिस ने हत्याकांड का उदभेदन कर सही हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा है कि कोई भी अपराधी अब पुलिस की नज़रों से बच नहीं पायेगा,चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो?

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट