डेहरी में बेलगाम नाबालिग बाइकर्स से जाम और हादसों का कहर, ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन पर मौन का आरोप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 01, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी-ऑन-सोन।डेहरी शहर में जाम की समस्या अब आम लोगों के लिए बड़ा अभिशाप बन गई है। मुख्य सड़कों पर रोजाना घंटों जाम लगा रहता है।
सबसे बड़ी समस्या 12 से 14 वर्ष के नाबालिग बच्चों द्वारा बेधड़क टू-व्हीलर चलाना है। बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट के ये बच्चे सड़कों पर फर्राटा भरते हैं।
इन बच्चों को ट्रैफिक नियमों की बिल्कुल जानकारी नहीं है। जहां इच्छा होती है वहीं गाड़ी लगा देते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के चलते प्रतिदिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग सड़क पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कब किसके साथ हादसा हो जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली बच्चे और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
आश्चर्य है कि यह सब पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी प्रशासन पूरी तरह मौन है। कोई चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से गाड़ियां चल रही हैं और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे जनता में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
नागरिकों ने जिला प्रशासन और एसपी से अविलंब सख्त ट्रैफिक अभियान चलाने और अभिभावकों को भी जागरूक करने की मांग की है।


रिपोर्टर