पूर्व गोलीबारी में सात जेल


रोहतास। सासाराम नगर थाना अंतर्गत तकिया में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दिन ही कुल 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामान की बरामदगी की गयी थी, जिस संदर्भ में सासाराम नगर थाना कांड सं0-219/25, 220/25 एवं 221/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है तथा विडियो फुटेज एवं तकनिकी अनुसंधान कर शेष बचे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए रेड /छापामारी किया जा रहा था। रेड छापामारी के दौरान घटना में शामिल 07 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है तथा शेष अन्य चिन्हित लोगों की गिरफ्तारी हेतु लगातार रेड /छापामारी किया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता निम्न हैं। जिसमें पंकज कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पे० बड़ेलाल सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर , अजय सिंह उम्र 41 वर्ष पे० श्री महेन्द्र सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर, कपिल कुमार मौर्या उम्र 32 वर्ष पे० भृगुनाथ चौधरी मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर हृदयानंद सिंह उम्र 49 वर्ष पे० मोतीचन्द्र सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर।अरूण कुमार उम्र 25 वर्ष पे० अशोक सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर।देवव्रत कुमार उम्र 25 वर्ष पे० सिद्धेश्वर सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-11, थाना सासाराम नगर।सूर्यकांत कुमार उम्र 20 वर्ष पे० अटल बिहारी सिंह मुहल्ला तकिया वार्ड नं0-13. थाना सासाराम नगर एवं एक विधि-विरुद्ध बालक है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट