वन एवं पर्यावरण मंत्री ने धार्मिक स्थलों का लिया जायजा


 रोहतास।वन पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार ने आज रोहतास में डीएफओ मनीष कुमार वर्मा के साथ कई धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का जायजा लिया।

इको टूरिज्म हब बनाने के उद्देश्य से वन पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार तथा डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने गुप्ता धाम सहित कई पर्यटन स्थल का जायजा लेते हुए इसे यूको टूरिज्म घोषित करने की पहल शुरू कर दी है।

 रोहतास जिले के तुतला धाम यूको टूरिज्म पर्यटन स्थल के बाद चेनारी स्थित गुप्ता धाम को यूको टूरिज्म हेतू वन पर्यावरण मंत्री ने आज संकेत दिए हैं।

 वन पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार आज रोहतास पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

 इसी कड़ी में उन्होंने सासाराम सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि रोहतास को इको टूरिज्म हब बनाने की पहल जारी है।

 रोहतास जिला में यूको पर्यटन स्थल मां तुतला धाम को बिस्तार करने हेतु जायजा लिया गया।

वहां के अद्भुत झरने गिरने वाले खाई की गहराई को अवलोकन कर पर्यटक को नहाने के लिए भी बेहतर स्थल बनाया जाएगा। 

मां तुतला भवानी परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसको लेकर भी वहां विस्तार किया जाएगा।

और अब गुप्ता धाम को यूको टूरिज्म बनाने के लिए पहल शुरू कर दिया गया है।

 उन्होंने कहा कि रोहतास में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों को यूको टूरिज्म का रूप देकर बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है ।

रोहतास के उन्होंने कई पर्यटन स्थलों का आज जायजा भी लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट